Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

ब्रोकली

ब्रोकोली में ग्लूकोसीनोलेट नामक सल्फर युक्त पोषक तत्व पाया जाता है। ग्लूकोसीनोलेट के विखण्डन के बाद गोभी में जो विशेष गंध आती है, वह इसी तत्व के कारण होती है। यह तत्व कैंसर रोधी औषधीय क्षमता भी रखता है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने यह सुझाव दिया है कि ब्रोकोली के नियमित सेवन से कैंसर दूर रहता है। इसके अतिरिक्त मानव खून में प्लाज्मा की मात्रा बढ़ जाती है और फेफड़ा कैंसर में लाभकारी है। ब्रोकोली के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की कमी आती है।

कम होती कृषि जोंतों का विकल्प हो सकती है वर्टिकल खेती

कम होती कृषि जोंतों  का विकल्प हो सकती है वर्टिकल खेती

आबादी बढ़ने के साथ कम होती कृृषि योग्य भूमि को देखते हुए जयपुर में वर्टिकल खेती (खड़ी खेती) का सफल प्रयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं का उपयोग नहीं होता यानि उत्पादन पूरी तरह आर्गेनिक है।

जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में पिछले एक साल से वर्टिकल खेती पर रिसर्च हो रही है और परिणाम बहुत ही सकारात्मक आए हैं। इस शोध के बाद आम लोग अपनी छतों पर भी अपने उपयोग लायक सब्जियां पैदा कर सकेंगे। इसके लिए न तो मिट्टी की जरूरत होगी और न तेज धूप की।