Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

जैविक राज्य

रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों का भूमि में प्रयोग, भूमि को मृत माध्यम मान कर किया गया है । अत: भूमि के स्वास्थ्य की रक्षा करके खेती की ऐसी प्रणाली जिसमें भूमि को एक जीवित सजीव माध्यम माना जाए, क्योंकि मृदा में असंख्य जीव रहते हैं जो कि एक दूसरे के पूरक तो होते ही हैं साथ में पौधों की बढ़वार हेतु पोषक तत्व भी उपलब्ध करवाते हैं । अत: जैविक खेती पद्धति में उपलब्ध अन्य कृषक हितैषी जीवों के मध्य सामंजस्य रख कर खेती करना है । 

ऐसा राज्य जहा पर खेती के रासायनिक तरीके छोड़ कर देश के पुरातन तरीके अर्थात प्राक्रतिक रूप से उत्पन्न साधनों का प्रयोग खेती हेतु करता है वह जैविक राज्य कहलाता है  सिक्किम देश का पहला जैविक राज्य है 

kisanhelp की पूरी टीम देश को जैविक देश बनाने की प्रतिज्ञा लेकर अपने अभियान चला रही है kisanhelp के संरक्षक राधा कान्त जी नें देश की जैविक बनाने के लिए देश के किसानों से जैविक अपनाने की तथा किसानों को जाग्रत करने की अपील की है

सिक्किम बना देश का पहले जैविक राज्य

सिक्किम बना देश का पहले जैविक राज्य

सिक्किम देश का पहला पूरी तरह जैविक राज्य बन गया है। राज्य में करीब 75 हजार हैक्टेयर कृषि भूमि में सिर्फ टिकाऊ खेती होने लगी है। सिक्किम के जैविक मिशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. अनबालागन ने बताया कि दिसंबर के अंत में राज्य ने पूर्ण जैविक राज्य का दर्जा हासिल कर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी को गंगटोक में टिकाऊ खेती सम्मेलन में इसका औपचारिक रूप से एलान करेंगे।

ऐसे होने लगी जैविक खेती