Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

किसान हैल्प

किसान हैल्प किसानों का एक राष्ट्रीय संगठन है।संगठन गैरराजनीतिक है।यह संगठन देश के गरीब किसानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य मिले, किसान को सम्मान मिले उसे न्याय मिले इसी उद्देश्य के साथ संगठन कई इकाइयों के साथ देश में कार्य कर रहा है।
इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राधा कान्त सिंह हैं, जो एक सफल जैविक किसान हैं।
किसानों को खेती के सहायता के लिए संगठन ने "किसन हेल्प लाइन " के नाम से एक किसान शिक्षा इकाई की स्थापना की जिससे हजारों लाखों किसानों को लाभ मिलता है।

किसानों के लिए बड़ी कर्ज माफी की योजना, 1 लाख करोड़ के लोन माफ का प्लान

किसानों के लिए बड़ी कर्ज माफी की योजना, 1 लाख करोड़ के लोन माफ का प्लान

केंद्र सरकार किसानों को एक और बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है. जानकार बताते हैं कि मोदी सरकार किसानों को बड़े पैमाने पर कर्ज माफी का तोहफा दे सकती है. जानकारी मिली है कि सरकार किसानों के लिए 1 लाख करोड़ रुपये तक के कर्ज माफी का ऐलान कर सकती है. यह कर्ज माफी कई चरणों में की जाएगी.

सरकार के सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार किसानों के लिए पहले चरण में 25,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का ऐलान कर सकती है. किसानों के लिए यह बड़ी राहत होगी.

गन्ने की फसल को खतरा अमेरिकी मूल का विनाशकारी कीट फाल आर्मी वर्म

गन्ने की फसल को खतरा अमेरिकी मूल का विनाशकारी कीट फाल आर्मी वर्म

लॉकडाउन के चलते जहां समूचे देश में मुसीबत खड़ी है तब किसान ने एक बार अहसास कराया कि वह देश की अर्थव्यवस्था की मूल अक्ष हैं।लेकिन ईश्वर भी किसानों की परीक्षा लेता ही रहता है अभी प्रदेश के सभी किसानों का गन्ना चीनी मिल तक पहुंच नही पाया कि गन्ने में एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
गन्ने की फसल को खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी मूल का विनाशकारी कीट फाल आर्मी वर्म गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।

योगी सरकार का यूपी के लघु और सीमांत किसानों को तोहफा,जुताई-बुवाई मुफ्त कराएगी सरकार

योगी सरकार का यूपी के लघु और सीमांत किसानों को तोहफा,जुताई-बुवाई मुफ्त कराएगी सरकार

किसानों की फसलें खेत में पक कर तैयार खड़ी है। किसान कुढ़ रहा है कि फसलों को कैसे काटे। अगर नहीं काटा तो फसल खेत में ही बर्बाद हो जाएगी। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा रखा है।योगी सरकार ने यूपी के लघु और सीमांत किसानों को राहत देने के लिए ट्रैक्टरों से मुफ्त में खेतों की जुताई और बुवाई कराने का फैसला किया है।
योगी सरकार ने किसानों की मदद को अपना कदम बढ़ाया।पहले चरण में ये योजना यूपी के लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर समेत 16 जिलों में लागू की जा रही है। लॉकडाउन की वजह से किसानों को दो महीने ही मुफ्त में जुताई और बुवाई की सुविधा मिलेगी।

लॉकडाउन के चलते किसानों पर समस्या के अम्बार ,खेत से मंडी तक मुसीबत ही मुसीबत

लॉकडाउन के चलते किसानों पर समस्या के अम्बार ,खेत से मंडी तक मुसीबत ही मुसीबत

किसानों की समस्याओं का कोई हल नहीं है।। अब कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन ने किसानों की कमर झुका दी है। लॉकडाउन के चलते किसान को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे किसान, मंझोले और बड़े किसान, सभी की तकरीबन एक जैसी समस्याएं हैं। खेत से लेकर मंडी तक किसान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। फसल कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। अगर किसी तरह फसल कट गई तो उसे मंडी तक ले जाने का इंतजाम नहीं है।

Pages