Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

काजू

काजू एक प्रकार का पेड़ है जिसका फल सूखे मेव के लिए बहुत लोकप्रिय है। काजू का आयात निर्यात एक बड़ा व्यापार भी है। काजू से अनेक प्रकार की मिठाईयाँ और मदिरा भी बनाई जाती है।

स्वादिष्ट और पौष्टिक से भरपूर काजू को ड्रायफ्रूट्स का राजा माना जाता है। महंगे होने के बावजूद यदि आप इसे नियमित रूप से खाते हैं तो इसके अनेक फायदे हैं। थकान को दूर करने और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में सहायक काजू के बारे कहा जाता है कि सौ दवाइयां खाने की बजाए यदि आप काजू खाते हैं तो आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।

मैगनीशियम, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, मैगनीज, जिंक और सीलियम से भरपूर काजू खाने से शरीर को उर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म ठीक होता है तथा दिल की बीमारी भी दूर रहती है। काजू का सूखे मेवे के रूप में सेवन किया जाता है। काजू से अनेक तरह की मिठाइयां व अन्य व्यंजन तैयार किए जाते है। सब्जियों में काजू डालकर उन्हें अधिक स्वादिष्ट बनाया जाता है।

काजू के पेड़ समुद्र के तटीय क्षेत्रों में अधिक होते है। भारत में सबसे ज्यादा काजू तमिलनाडु, बंगाल, केरल, और गोवा में बहुतायत से होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पांच सौ साल पहले पुर्तगाली काजू को अमेरिका से लाए थे।

अच्छी खेती के लिए अपने विचारों को करेंगे साझा

अच्छी खेती के लिए अपने विचारों को करेंगे साझा

कृषि क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के किसान दोनों राज्यों में खेती के क्षेत्र में हो रहे प्रयोगों पर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों राज्यों की जलवायु और मिट्टी की किस्में अलग-अलग हैं। नए विचारों और अच्छे कार्य-व्यवहारों के साझा करने से दोनों राज्यों को उत्पादकता बढ़ाने के अलावा कृषि क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।''

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के बीच पिछले दिनों कोटा में आयोजित बैठक में इसके लिए सहमति बनी।