Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

केले की फसल को गर्मी से बचायेंगे सन के पौधें

केले की फसल को गर्मी से बचाने के लिए मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के किसान ने एक नया उपाय ढूंड लिया है| जिससे केले की खेती करना आसान हो जायेगा| यह उपाय है सन के पौधें| जो गर्मी को रोकते है और केले के पौधे सुरक्षित रहते है|

मेंथा यानी पिपरमिंट : यूपी ने अकेले पछाड़ दिया चीन को

मेंथा यानी पिपरमिंट : यूपी ने अकेले पछाड़ दिया चीन को

ताकत, शोहरत और बाजार में सस्ते उत्पादों के दम पर चीन की चौधराहट का डंका भले ही दुनिया भर में रहा हो, लेकिन एक मामले में भारत क्या वह उत्तर प्रदेश के सामने ही घुटने टेक चुका है। मेंथा ऑयल के उत्पादन में दशकों तक ग्लोबल मार्केट में धाक रखने वाला चीन आज भारत के सामने बौना साबित हो चुका है। अकेले यूपी में पूरे देश का 92 फीसदी मेंथा का उत्पादन होता है। विश्व के कुल निर्यात मार्केट में इसकी 86 फीसदी हिस्सेदारी है।

अलीगढ़ में केसर की खेती से बदल सकती है किसानों की किस्मत

kesar

अलीगढ़ जिले के अतरौली इलाके के गांव गनियावली के एक किसान ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि जिसको भी पता चल रहा है दांतों तले ऊँगली दबाने  पर विवश हो जा रहा है। जलालुद्दीन नाम के किसान ने केसर की खेती की है। इन दिनों जलालुद्दीन केसर के फूलों को चुन-चुन कर सुखा रहे हैं। साथ ही वे केसर बेचने के लिए खरीदारों की तलाश भी कर रहे हैं।

आमतौर पर कश्मीर के ठंडे इलाकों में केसर की पैदावार होती है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि अलीगढ़ में किसी किसान ने केसर उगाई हो। अब अगर इस हाइब्रिड केसर का अर्क अच्छा हो तो 70 हज़ार रुपये प्रति किलो के दर से बिक सकता है।

अमेरिकन केसर, 65 हजार रुपए प्रति किलो

अमेरिकन केसर

 धार के पास कुक्षी के ग्राम बड़दा के किसान बाबूलाल ने एक बीघा जमीन पर अमेरीकन हाईब्रीड़ केसर के बीजों से केसर उगाई है। उन्होंने एक बीघा में 50 ग्राम बीज रोपे। इससे करीब 5 माह में 10 किलो केसर का उत्पादन हुआ। कश्मीर की केसर के नाम से ख्यात इस केसर को लैब टेस्टिंग के लिए मुंबई भेजा गया है। यदि टेस्टिंग में केसर का 45 प्रतिशत अर्क निकला तो 60 से 65 हजार रुपए प्रति किलो का भाव मिल सकता है।

Pages