Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

केले की फसल को गर्मी से बचायेंगे सन के पौधें

केले की फसल को गर्मी से बचाने के लिए मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के किसान ने एक नया उपाय ढूंड लिया है| जिससे केले की खेती करना आसान हो जायेगा| यह उपाय है सन के पौधें| जो गर्मी को रोकते है और केले के पौधे सुरक्षित रहते है|

केले की खेती को गर्म हवा से बचाना बहुत जरुरी है| अगर उसके सामने सन के पौधे लगा दिए जाये तो वह ढाल का काम करते है| सन के पौधे के रेशे से जूट की रस्सी व बौरे बनाए जाते हैं| सन के पौधे का यह दोहरा लाभ लिया जा सकता है| पर केले की खेती करनेवाले किसान के लिए यह सन के पौधे इतने जरुरी नहीं है जितने की केले के पौधे| खंडवा जिले के किसान ने 6 एकड़ में केले के पौधे लगाये है| और जिस दिशा से गर्म हवा आती है वहा पर सन के पौधे लगाये है| जो केले के पौंधों की सुरक्षा करते है| सन के बीजों को उन्होंने केले के पौधे लगाने के 20 से 25 दिन पहले ही कतारबद्ध तरीके से बुआई कर दी। अब सवा महीने बाद सन के पौधे लहलहाने लगे हैं और केले के पौधे भी सुरक्षित हैं और प्राकृतिक रफ्तार से बढ़ रहे हैं। सन की पौधों से केले की फसल में डाली ड्रिप सिस्टम से पानी भी कम देना पड़ता है। साथ ही जैसे ही बारिश का मौसम शुरू होने वाला होता है ट्रेक्टर से इन पौंधों को मिट्टी में मिला दिया जाता है| जो आगे चलकर खाद का काम करते है|

साभार  कृषि भूमि