Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी’ का आयोजन 17 अक्टूबर से

पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय में 17 से 20 अक्टूबर 2016 तक 100 वॉं ’’अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी’

पन्तनगर किसान मेला

पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय में 17 से 20 अक्टूबर 2016 तक 100 वॉं ’’अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया जा रहा है। कृषि कुम्भ के नाम विश्व विख्यात 04 दिवसीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में जनपद के किसानों तथा कृषि विकास से सम्बन्धित अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

 

यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक अनिल कुमार सागर ने बताया कि एक्सपोज़र विज़िट के लिए आत्मा योजनान्तर्गत किसान मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक किसान उप कृषि निदेशक बहराइच के कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। जिले के अधिक से अधिक किसानों से अखिल भारतीय स्तर के किसान मेले में सम्मिलित होने की अपील करते हुए श्री सागर ने बताया कि इससे किसानों को कृषि सम्बन्धी नवीनतम तकनीकी जानकारी में वृद्धि करने का अवसर प्राप्त होगा। कृषि विश्वविद्यालय की ओर से पन्तनगर रेलवे स्टेशन से मेला स्थल तक के आवागमन के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था भी की गयी है।

 

उप कृषि निदेशक श्री सागर ने बताया कि अनुसंधान केन्द्रों पर परीक्षणों/प्रदर्शनों का अवलोकन, रबी की फसलों के नवीनतम प्रजातियों के बीज व मिनीकिट की बिक्री, शाक भाजी एवं फलों के उन्नत बीजों व पौधों की बिक्री, किसानों के लिए उपयोगी उन्नत तकनीकों एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी, कृषि समस्याओं के समाधान के लिए किसान गोष्ठी, आधुनिक कृषि यन्त्रों की प्रदर्शनी, विश्वविद्यालय प्रकाशनों की रियायती दर पर बिक्री एवं मत्स्य अंगुलिकाओं का आरक्षण एवं आपूर्ति अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षण होंगे।

 

श्री सागर ने बताया कि किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में 17 से 19 अक्टूबर तक अपरान्ह 2:30 बजे से 3:30 बजे तक विशेष व्याख्यानमाला के अन्तर्गत वैज्ञानिक वार्ताएं, अपरान्ह 3:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक किसान गोष्ठी तथा सायं 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। किसान मेले के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को अपरान्ह 02 बजे से संकर बछियों की नीलामी होगी।

श्री सागर ने बताया कि किसान मेले में फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थो की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा 20 अक्टूबर 2016 को अपरान्ह 03 बजे मेले का समापन तथा पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है।