Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).
  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

अमरुद

अमरुद भारत में पाया जाने वाला एक फल है। अमरूद ( वानस्पतिक नाम : सीडियम ग्वायवा, प्रजाति सीडियम, जाति ग्वायवा, कुल मिटसी) एक फल देने वाला वृक्ष है। वैज्ञानिकों का विचार है कि अमरूद की उत्पति अमरीका के उष्ण कटिबंधीय भाग तथा वेस्ट इंडीज़ से हुई है।। अमरुद लाल और पीताभ सफ़ेद रंग लिए हुए होते हैं। बीज वाले और बिना बीज वाले तथा अत्यंत मीठे और खट्ठे-मीठे प्रकार के अमरुद आमतौर पर देखने को मिलते हैं। सफ़ेद की अपेक्षा लाल रंग के अमरुद गुणकारी होते हैं। सफ़ेद गुदे वाले अमरुद अधिक मीठे होते हैं। फल का भार आमतौर पर 30 से 450 ग्राम तक होता है।[1] अमरुद की दो किस्में होती हैः- पहला सफ़ेद गर्भवाली और दुसरा लाल-गुलाबी गर्भवाली। सफ़ेद किस्म अधिक मीठी होती है। कलमी अमरुद में अच्छी किस्म के अमरुद भी होते हैं। वे बहुत बड़े होते हैं। और उसमें मुश्किल से 4-5 बीज निकलते हैं। बनारस (उत्तर प्रदेश) में इस प्रकार के अमरुद होते हैं।अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है।

तत्त्व    मात्रा    तत्त्व    मात्रा
पानी    7.6 प्रतिशत    कार्बोहाइड्रेट    14.6%
प्रोटीन    1.5%    कैल्शियम    0.01%
वसा    0.2%    फास्फोरस    0.4%
खनिज पदार्थ    7.8%    रेशा    6.9%
विटामिन-सी    299 मिली ग्राम/100 ग्राम    

थोड़ी देख-भाल, अच्छी पैदावार, अमरुद की खेती

अमरुद भारत के उष्ण कटिबंधीय तथा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के सभी भागों में उगाया जाता है. यह फल बहुत थोड़ी देख भाल करने पर भी अच्छी पैदावार देता है.  अमरुद का फल विटामिन सी से भरपूर होता है.

जलवायु और मिट्टी सम्बन्धी आवश्यकताएं

यह 4.5 - 8.5 पी.एच. वाली विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है.  इसके अलावा उष्ण कटिबंधीय दोनों क्षेत्रों की विविध जलवायु वाली परिस्थितियों में इसकी पैदावार अच्छी रहती है.  अमरुद के वृक्ष अपनी प्रारंभिक अवस्था में पाले के प्रति संवेदनशील होते हैं.

क़िस्में

अमरुद की खेती

अमरुद की बागवानी पूरे देश में की जाती है देश के सभी लोग इस फल को बड़ी रूची के साथ खाते है पोषक गुणों में अमरुद बहुत ही अच्छा होता है बल्कि यह फल सेव से भी पोषक गुणों में अधिक अच्छा माना जाता है अमरुद में विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता हैI