Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

घाटे की खेती से मुक्त होंगे किसान

जल्दी ही कुछ बड़ी परियोजनाएं शुरू करेगी। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने और किसानों को लाभ की गारंटी दिलाने वाली योजनाओं का खाका पहले से ही तैयार है। कृषि मंत्रालय इस पर जल्दी ही काम चालू कर देगा। नए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद 'नईदुनिया के सहयोगी प्रकाशन "दैनिक जागरण" से बातचीत में खेती की विकास दर को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का दावा किया।

कृषि उत्पादन में कमी बढ़ा सकती है सरकार की चिंता

पिछले वर्ष की तुलना में खाद्य सब्सिडी बिल में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कि वित्त मंत्री के लिए चिंता का विषय है। इसलिए सरकार को कृषि उपज और उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देना होगा।

कृषि क्षेत्र में लचीलापन लाने के साथ उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, कोल्ड स्टोरेज, सिंचाई और अनुसंधान पर जोर देने की वकालत की गई है। हालांकि, कृषि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने पहल भी शुरू कर दी है।

देश में खाद्यान्न उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका

आर्थिक समीक्षा में खाद्यान्न उत्पादन में गिरावट की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरकार के सामने भी चुनौती है कि वह जनता का पेट भरने वाले कृषि क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान दे।

आर्थिक समीक्षा के अनुसार बीते वर्ष मानसूनी बारिश में 12 प्रतिशत की कमी के कारण खाद्यान्न उत्पादन में तीन फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस वर्ष खाद्यान्न का उत्पादन 85 लाख टन कम है। पिछले साल 26.55 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ था।

बदायुं के किसानों को मिलेगा सस्ता सोलर पंप

न बिजली के बिल का झंझट और न ही डीजल की जरुरत है। अब सूरज की रोशनी से किसान खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। सूरज की रोशनी से चलने वाले सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को छूट दी जा रही है। अब किसान 60 हजार रुपये देकर सोलर पंप लगवा सकते हैं। पहले इस योजना में 85 हजार से अधिक देना पड़ता था। सोलर पंप पर छूट पाने के लिए किसान सात मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वैसे अब तक 40 किसान आवेदन कर चुके हैं।

Pages