Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

13 से 15 मार्च तक हो सकती है झमाझम बारिश

'Rain

आने वाले तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से तापमान गिरने के साथ हवाएं फिर ठंडी हो जाएगी जबकि फसलों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 13 से 15 मार्च को तेज बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे बताते हैं कि अफगानिस्तान से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसमें कानपुर भी शामिल है। पिछले दो दिनों से बदली के साए में सुबह की किरण फूटने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार व सोमवार की रात में स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी के बाद अब शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि किसानों के लिए यह बारिश घाटे का सौदा साबित होगी। इस बार प्रदेश में 99 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। इस बार गेहूं की बंपर फसल होने की संभावना थी लेकिन बारिश ने इस संभावना पर पानी फेर दिया। किसानों को चाहिए कि वह बारिश से पहले ही अपनी फसलों का भंडारण कर लें। 11 मार्च की रात तक वह आलू व सरसों की पकी हुई फसलों का भंडारण करके उन्हें बचा सकते हैं।

साभार : दैनिक जागरण