Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह तक किसानों की आय होगी दोगुनी

 स्वतंत्रता की 75वीं  सालगिरह तक  किसानों की आय होगी दोगुनी

मोदी ने कहा, 2022 तक किसानों  की आय दोगुनी करने का है। तब देश स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाएगा। चेन्नई से 360 किलोमीटर दूर तटीय क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकास के लिए है और उनका सपना जनता को विकास की राह पर लाने का है। उन्होंने तमिलनाडु की जनता से 16 मई को विधानसभा चुनाव में राज्य का भाग्य बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को वोट देने का आग्रह किया। मोदी ने कहा, 2022 तक, जब भारत स्वतंत्रता का 75वां समारोह मनाएगा, किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की नई कृषि बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना किसानों की समस्या का ध्यान रखेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मोदी ने तमिलनाडु की जनता से अपनी पार्टी के लिए वोट देने की अपील की। मोदी ने कहा कि मछुआरे अब गहरे समुद्र में मछली पकडऩे की नौकाएं खरीदने के लिए बैंक से कर्ज ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों को समुद्री शैवाल उपजाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उसका दवा बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। मोदी के अनुसार, केंद्र सरकार की सागरमाला योजना से मछुआरा समुदाय को मदद मिलेगी, क्योंकि इसमें कोल्ड स्टोरेज और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए हैं। मुद्रा बैंक से तीन करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायी कर्ज लिए हैं।