Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

बारिश से बर्बाद हुई फसल, भंडारण केन्द्र में अनाज भीगा

 बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। इधर खेतों व खलिहानों में रखी गेहूं व चने की फसल बारिश से भीग गई है। रुक-रुक कर हो रही के वर्षा के चलते खलिहानों में रखी फसल की गहाई नहीं हो पा रही। दूसरी ओर किसान खेतों में पड़ी फसल भी नहीं समेट पा रहे हैं। वहीं बारिश से भंडारण केन्द्र में भीगी धान धूप में पसीज रही है। खराब हो रही धान की री पैकिंग की जा रही है। भंडारण केन्द्र से तेजी से मिलिंग के लिए धान का उठाव किया जा रहा है। हालांकि जिम्मेदार पुराने स्टॉक के भीगने की बात कर लापवाही के मामले में पल्ला झाड़ रहे हैं। जिला विपणन अधिकारी देवेन्द्र यादव की मानें तो औपन कैप में करीब 1 लाख 70 हजार मिट्रिक टन धान खुले में रखा है। जिसमें वर्ष 2012-13 का पुराना स्टॉक करीब 1800 मिट्रिक टन है। जो बारिश मे भीगा है।

ये है मौसम का हाल

पिछले पांच रोज से लगातार शाम को बारिश हो रही है। आलम यह है कि दिन भर आसमान में बादल छाए रहते हैं। शाम ढलते ही आंधी तूफान के साथ बारिश का क्रम जारी है।

साभार नई दुनिया