Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

बढ़ते तापमान से सूख रही सब्जी के लिए उपाय

सब्जी की फसल बढ़ते तापमान से सूख रही है| जिसक उपाय है पानी की बौछार| कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि किसान गर्मी से बचाव के लिए खेतों में नमी बनाएं रखे|

        खेतों में नमी के बने रहने से बेलें हरी रहेंगी और गर्मी का असर भी पौधों पर कम होगा| तेज धूप के कारण लौकी, कद्दू, करैला, तोरई, तरबूज यहांतक की खरबूज की बेलें सूख रही हैं। समय से पहले सूखने से किसानों को उत्पादन काघाटा हो रहा है| जिला उद्यान अधिकारी की माने तो किसानों को खेतों में नमी बनाये रखनी चाहिए| क्यूंकि पौधे के फूल सूख रहे हों तो उस पौधे में फल नहीं लगेगा। पौधे गर्मी के कहर से बचाने के लिए पौधे की जड़ों में नमी के साथ-साथ उसके बेलों तक नमी होनी चाहिए।

        पौधों पर फुहार पद्धति से पानी का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही गर्मी में पौंधों पर पड रहे रोगों से बचाव करना चाहिए| जैसे गर्मी के कारण फसलों पर फल सड़ना, कीड़े लगना, फंफूद लगना आदि रोग लगते हैं। फंफूद से बचाने के लिए किसानों को इंडोसल्फास नाम की दवाका छिड़काव करना चाहिए। फसल को कीड़े से बचाने के लिए कार्बडाजिन नामक दवा का उपयोग करना चाहिए। दवा आदि छिड़काव के बाद चार दिन तक तो फल तोड़ना नहीं चाहिए। 

साभार  : कृषि भूमि