Error message

  • Deprecated function: Using ${var} in strings is deprecated, use {$var} instead in include_once() (line 1065 of includes/theme.inc).

गौ आधारित खेती अपनाये :भागवत

गौ

गौ आधारित खेती का महत्व समाज के ध्यान में आ रहा है। भारतीय नस्ल की गाय के औषधीय गुणों के परिणाम सब अनुभव कर रहे हैं। इसलिए गौ संवर्धन के कार्य की गति बढ़ाकर नए-नए प्रयोगों के आधार पर कार्य विस्तार करना चाहिए। गौ आधारित खेती ही हमारे किसानो का भविष्य बचा सकती है गाय को हमारे देश  में माता कहा जाता है वह हमारी रक्षा अवश्य करेगी 

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी हमीरपुर में संघ के उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। बैठक में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के सामाजिक समरसता, ग्राम विकास, गौ संवर्धन तथा कुटुंब प्रभोधन के प्रदेश स्तर के लगभग 100 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि समाज में जातिगत भेदभाव को शीघ्रातिशीघ्र दूर करके एक समरस समाज का निर्माण करने से ही समाज का स्वाभिमान एवं पुरुषार्थ प्रकट होगा। कुटुंब प्रबोधन और ग्राम विकास दोनों विषय बहुत महत्व के हैं। कुटुंब समाज का और ग्राम देश की अर्थ व्यवस्था का मेरुदंड है।